बिजनौर: कस्बा मंडावर में बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक के उड़े परखच्चे
Bijnor, Bijnor | May 13, 2024 बिजनौर के कस्बा मंडावर में बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और बाइक सवार बहादरपुर जट निवासी युवक यशपाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव कों शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।