टाटगढ़: राजियावास कोटिया चौराहे पर सीमेंट के ब्लॉक से टकराई कार
Tatgarh, Ajmer | Aug 17, 2024 राजियावास कोटिया चौराहे पर ओवर ब्रिज का काम चल रहा है इसीलिए एक तरफा यातायात किया गया था। साइड में सीमेंट के ब्लॉक रखे थे जिससे कार अचानक असंतुलित होकर उसे टकरा गई । कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीमेंट का ब्लॉक टक्कर से नीचे गिर गया। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक को हल्की चोट आई। दोपहर तक कार हाईवे पर ही पड़ी रही।