शाहबाद: ग्रीनको हाइड्रो पावर परियोजना के समर्थन में ग्रामीण एकजुट, सोमवार को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 8, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली शाहबाद उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीनको एनर्जी हाइड्रो पावर परियोजना के समर्थन में शनिवार देर रात रामजानकी मंदिर के सामने ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के नाम एसडीएम शाहबाद को ज्ञापन सौंपकर परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।