खंडवा नगर: सूरजकुंड कॉलोनी में 150 अतिक्रमण तोड़े, पट्टे वाले 4 मकानों को मोहलत, आज 60 मकान टूटेंगे
खंडवा-भुसावल के बीच प्रस्तावित 131 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। सूरजकुंड क्षेत्र में पहलवान बाबा की दरगाह के पास से रविवार को 150 घरों के अतिक्रमण तोड़कर हटा दिए हैं। वहीं राजस्व विभाग का पट्टा दिखाने वाले 4 लोगों को जांच के बाद हटाने का समय दिया है। जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे की है