महिदपुर: अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹16.30 लाख के ट्रैक्टर व बाइक जब्त
उज्जैन जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना राघवी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 महिंद्रा ट्रैक्टर और 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 18 म