गुलाना: 20 दिन बाद भी अकोदिया की महाचोरी का खुलासा नहीं, पुलिस फेल SP की स्पेशल टीम, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल सब नाकाम
अकोदिया में विधायक केदार सिंह मंडलोई के पुत्र पूर्व पार्षद राहुल मंडलोई के घर 12 मई को हुई 82 लाख से ज्यादा की चोरी को 20 दिन बीत गए, पर पुलिस खाली हाथ है। चोर 32 लाख नगद और 50 लाख के जेवर उड़ा ले गए। बुधवार शाम 5 बजे SDOP निमेष देशमुख ने कहा कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द खुलासा होगा।