मानसी: कोपरिया रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद, मानसी रेल थाना पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मानसी - सहरसा रेलखंड के कोपरिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मानसी रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार दिन के 3:00 को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। खगड़िया जिले के मानसी रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे