लक्ष्मणगढ़: SDM महोकम सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में मिड-डे-मील का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उपखंड अधिकारी महोकम सिंह सिनसिनवार ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसुलपुर में मिड-डे-मील निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन बनाया हुआ मिला। जो बच्चों को वितरित किया जा रहा था। एसडीएम महोकम सिंह ने मिड-डे-मील में बच्चों को दिये जा रहे भोजन को चखकर पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की।