कोटड़ी: ककरोलीया घाटी के श्याम मंदिर में भजनों की सरिता बही
कोटडी उपखंड क्षेत्र के ककरोलिया घाटी का श्याम देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में भजन गायक रामलाल गुर्जर ने देवनारायण भगवान के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आयोजक ईश्वर सेन ने आज रविवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना से हुई, जिसके बाद पूरी रा