मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दो कावड़ियों की बाईकों में हुई आपस में भिड़त, एक बाइक पर सवार तीन कावड़िए घायल
थाना पाकबड़ा इलाके लोधीपुर में बृजघाट से जल लेकर लौट रहे, दो कावड़ियों की बाइकों की आपस में भिड़त हो गई,एक बाइक पर सवार तीन कावड़िए बाइक से गिरकर घायल हो गए,तीनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में बताया सभी घायल थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं, वह वह बृजघाट से जल लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे।