शिवहर: खैरा पहाड़ी गांव में आपसी विवाद में मारपीट में एक वृद्ध की मौत
खैरा पहाड़ी के वार्ड नंबर 1 में एक वृद्ध की मौत आपसी विवाद के कारण मारपीट में हो गई है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार एवं पुरनहिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया है कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।