भभुआ: वार्ड 25 में लगभग ₹25 लाख की लागत से बनने वाले RCC नाले का किया गया शिलान्यास
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ वार्ड 25 में लगभग 25 लाख की लागत से बनने वाले RCC नाले का बुधवार की दोपहर सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। सभापति ने बताया जल जमाव की समस्या को देखते हुए पिंटू गुप्ता के घर से प्रेम शाह के घर तक आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है।