खिलचीपुर: खिलचीपुर में तीन सड़क हादसों में चार घायल, दो को गंभीर चोटें, एक ज़िला अस्पताल रेफर
खिलचीपुर में सोमवार रात तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिनमें 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज मंगलवार की सुबह 10 बजे के लगभग डॉक्टरों के अनुसार किसी की हालत गंभीर नहीं थी, लेकिन पैर में ज्यादा चोट होने के कारण एक व्यक्ति को राजगढ़ रेफर किया गया। बाकी तीन का इलाज अस्पताल में जारी है।पहली घटना नगर परिषद के पास हुई।