गर्ल्स पीजी कॉलेज में गुरुवार शाम को सात दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। महिला पुलिस कांस्टेबल मोना चौधरी ने छात्राओं से कहा की नारी अबला नहीं सबला है उसे अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है। गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक मानसिक और व्यावहारिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।