चितरंगी: गढ़वा थाना की पुलिस टीम ने 07 वर्ष के भटके हुए बालक को परिजनों को सुपुर्द किया
गढ़वा थाना में डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चितावल में एक विक्षिप्त बालक उम्र करीब 7 वर्ष का मिला है।जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बालक को थाना परिसर में ले आया गया और बालक के परिजनों की पता तलाश शुरू की गई।जहां पता तलाश के दौरान पता चला कि उक्त बालक ग्राम तमई का है।जिसे पुलिस ने परिजनो को सुपुर्द किया गया।