चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरदेई से एक युवक के कब्जे से 65 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त, कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी की मार्गदर्शन में चितरंगी पुलिस को सफलता मिली है।जहां आज दिन गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपूरदेई में एक 27 वर्षीय युवक के कब्जे से 65 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।