जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बालिका के साथ घर के अंदर एक अभियुक्त ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण करा शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। गांव नगला आलिया निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।