पानसेमल क्षेत्र में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 30 करोड़ की लागत से एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा हैं, अक्टूबर माह से कार्य प्रारंभ हुआ है जिसे राजस्थान की कंट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।निर्माण कार्य के दौरान मतराला के ख़यडा फलिया आने जाने हेतु उपयोग किए जा रहे पुराने मार्ग को बंद कर मार्ग को डायवर्ट किया गया है।