छतरपुर नगर: समोसे देने में देरी पर युवक से मारपीट, लोहे की झरिया से हमला, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय के पास समोसे की दुकान लगाने वाले एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान साहिल चौरसिया (23 वर्ष) पिता लक्ष्मी चंद्र चौरसिया, निवासी कड़ा की बारिया के रूप में हुई है।घायल साहिल ने बताया कि वह कांग्रेस कार्यालय के पास समोसे की दुकान लगाता है। आज 27 दिसम्बर रात करीब 9:30 बजे की है।