सहारनपुर: अचानक भरभरा कर गिरी DIG कार्यालय की दीवार, मलबे में दबकर कई गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त, घटना से मची अफरा-तफरी
सहारनपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब दिल्ली रोड स्थित डीआईजी कार्यालय की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह तस्वीरें सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित डीआईजी कार्यालय के बाहर की हैं, जहां अचानक एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई।