बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड स्टेशन पर वाराणसी DRM का औचक निरीक्षण, रेल अधिकारियों में हड़कंप, आरवीएनएल एवं गति शक्ति कार्यों की समीक्षा
बलिया: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर अफसरों में हड़कंप मचा दिया। विशेष सैलून से पहुंचे डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की करीब डेढ़ घंटे तक गहन समीक्षा की और साफ-सफाई व निर्माण गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कार्यदायी संस्था आरवीएनएल एवं