मांट: वृंदावन रोड पर बिजलीघर के समीप बोलेरो पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर घायल
Mat, Mathura | Mar 26, 2026 मांट थाना क्षेत्र में वृन्दावन रोड पर बिजलीघर के समीप गुरुवार दोपहर एक बजे करीब वृन्दावन की ओर से बाइक लेकर आ रही बोलेरो पिकअप ने मांट की ओर से आ रही बाइक में टक्कर मार दी,बाइक चला रहा युवक भूपेंद्र और उसकी मां कमलेश गम्भीर रूप से घायल हो गए,बताया गया है कि मां बेटा मांट में सरसों का तेल निकलवा कर वापिस गांव जा रहे थे