भंडरा: धोबाली गांव में ऐतिहासिक जतरा का आयोजन, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक, खोड़हा समूहों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया
भंडरा प्रखंड अंतर्गत धोबाली गांव में रविवार शाम 4 बजे ऐतिहासिक धोबाली जतरा का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने पाहन-पुजार के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर किया। मुख्य अतिथि बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि जतरा आदिवासी समाज की पहचान है और इसमें उनकी संस्कृति एवं सभ्यता की झलक देखने को मिलती है।