धमतरी में विश्व साइकिल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने साइकिल रैली आयोजित की। 200 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ रुद्री से इंडोर स्टेडियम तक हुआ, जिसमें अधिकारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।