गोगरी: बिठला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Gogri, Khagaria | May 23, 2026 परबता थाना क्षेत्र के सलारपुर अपने ससुराल से वापस आ रहे युवक की शुक्रवार की देर शाम में सड़क दुघर्टना में मौत हो गया। मृतक की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के मुंगेरियाटोल निवासी सत्यनरायण यादव के 38 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार निराला उर्फ सिन्टु यादव के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिन्टु यादव अपने ससुराल सलारपुर गया था।