राजगढ़: जिलाअस्पताल से फरार दंडित बंदी को मात्र 8 घंटे में गिरफ्तार करने में राजगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
राजगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई, प्रभावी समन्वय एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए जिला चिकित्सालय राजगढ़ से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए दंडित बंदी को मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुनः पुलिस अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की है।