संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा द्वारा ग्राम धमकी में बी.एससी. कृषि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, कृषकों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. राजीव श्रीवास्तव ने की।