गुलाना: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मदाना केंद्र पर रात 12 बजे जड़ा ताला
गुलाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मेंटेनेंस के नाम पर सुबह से शाम तक घंटों बिजली कटौती की जा रही है। लगातार अघोषित कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार रविवार रात 12 बजे फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण 33 केवी विद्युत मंडल केंद्र मदाना पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।