मंझनपुर: कौशाम्बी में दो दशक से मंडी शुल्क जमा होने के बावजूद लाइसेंस नवीनीकरण नहीं, व्यापारियों ने खोला मोर्चा
महुली तीर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने लाइसेंस नवीनीकरण में हो रही देरी को लेकर मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से नियमित रूप से मंडी शुल्क जमा करते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका