छतरपुर नगर: डॉक्टर के इंतजार में चली गई जान! अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, टोरिया मोहल्ले के 34 वर्षीय युवक की मौत
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ले निवासी 34 वर्षीय शरमन कोरी को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों और पड़ोसियों ने बुधवार की सुबह 11 बजे आरोप लगाया है कि गंभीर हालत के बावजूद बार-बार सूचना देने पर भी डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे। आरोप है कि नर्स ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में दवा और इंजेक्शन दिया।