बेहट: खुवासपुर रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, महिला घायल
थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के खवासपुर रोड पर बाइक और डंपर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है