वारिसलीगंज: वारसलीगंज के वार्ड नंबर 12 में गेहूं की फसल में आग लगने की घटना, बड़े पैमाने पर फसल हुई राख
नवादा के वारसलीगंज में गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार बिजली की चिंगारी से आग लगी, इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार घटना वारसलीगंज प्रखंड के वार्ड नंबर 12 की है। अचानक गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।