चैनपुर: हरभोंगा गांव में गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण से जल निकासी अवरुद्ध, ग्रामीणों में आक्रोश
चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव में आम गैर मजरुआ भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 3 बजे अंचल अधिकारी को आवेदन देकर कार्य पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।