सुपौल: कोशी तटबंध के भीतर अवैध खनन जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
Supaul, Supaul | Jan 16, 2026 जहां बिहार सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्त निर्देश जारी कर रही है, वहीं सुपौल जिले में खनन माफियाओं के हौसले खुलेआम नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय से सटे कोशी तटबंध के भीतर, महज थोड़ी दूरी पर, कोशी नदी के अंदर विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन और मिट्टी की बिक्री का कार्य बिना किसी रोक-टोक के किया जा रहा है। कहीं जेसीबी मशीन लगाकर तो कहीं मजदूरों के सहारे बड़े पैमाने प