बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने 2 किलो 402 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना इज्जत नगर पुलिस ने 2 किलो 402 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।मुखबिर की सूचना मिलने के बाद रोड नंबर 8 के पास सड़क किनारे से दोनों अभियुक्त दिनेश और राजपूत को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।