अरवल: पटना–अरवल मार्ग पर दो भारी वाहनों की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
Arwal, Arwal | Jun 4, 2026 पटना से अरवल की ओर जा रहे 18 चक्का ट्रेलर और अरवल से पटना की ओर जा रहे 12 चक्का ट्रक के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रस्से की मदद से ट्रेलर चालक को बाहर निकाला। उसके बाद सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।