भरथना: बकेवर के शेरपुर में भीषण गर्मी के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने शव जांच के लिए भेजा
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दिनेश सक्सेना के घर के पास भीषण गर्मी के बीच एक मोर अचानक सड़क पर आकर गिर पड़ा। ग्रामीण जब तक उसे संभाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राष्ट्रीय पक्षी को मृत अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।