शुक्रवार का दिन धरियावद उपखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। राजस्थान सरकार के आदेशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी हुई। जिसमें धरियावद पंचायत समिति में 07 नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया। ग्राम पंचायतो की संख्या धरियावद पंचायत समिति में बढ़कर 46 से 53 हो गयी है। नई पंचायत के गठन से सरपंच,उप सरपंच और वार्ड पंचों के पदों में वृद्धि होगी।