छपरा: छपरा जिले में पुलिस ने देशी-विदेशी शराब बरामद की, कार समेत दो कारोबारी गिरफ्तार
Chapra, Saran | Apr 1, 2026 छपरा जिला के अलग-अलग जगह पर पुलिस ने छापेमारी कर देसी एवं विदेशी शराब को बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दरियापुर एवं माझी थाना क्षेत्र से 327. 8 लीटर देसी शराब एवं 391.20 लीटर विदेशी शराब जप्त कर चार पहिया कार सहित दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.