आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी संतोष सिंह पुत्र सुभाष सिंह को निकासीपुर से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।