बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का चौथा दिन संपन्न, AI व शिक्षा पर हुए व्याख्यान।
गिरिडीह कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का चौथा दिन शुक्रवार को 3 बजे संपन्न हुआ। यह कार्यशाला विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग तथा आईयूसीटीई, बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है। चार सत्रों में आयोजित आज के कार्यक्रम में दो विषय विशेषज्ञ थे।