पेटरवार: बुंडू मंदिर टोला में अनियंत्रित अल्टो दुकान के सामने दुर्घटनाग्रस्त, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित बुंडू मंदिर टोला में एक मारुति अल्टो कार JH09F0032 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी मदकरपूर से पेटरवार की ओर जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे बताया गया कि किशोर विश्वास की दुकान के सामने चालक को नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से उतरकर एक सेट से टकराई और क्षतिग्रस्त होकर फंस गई।