सरवाड़: रामस्या चारागाह बांदनवाड़ा में पीपल पूजन के साथ वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित
Sarwar, Ajmer | May 26, 2026 अधिक मास की पुरषोतमी एकादशी को मंगलवार दोपहर 1 बजे बांदनवाड़ा रामस्या चारागाह में विधिवत पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजन किया एवं प्रदेश में जल समृद्धि की कामना की।वक्ताओं ने सम्बोधित कर पेड़ो की पूजा की।पीपल सहित अन्य वृक्ष का वृक्षारोपण किया।मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संकल्प दिलाया।