शाजापुर: शाजापुर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकला चल समारोह, सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
शाजापुर।महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे नगर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।इसके पश्चात नगर में आकर्षक चल समारोह निकाला गया, जिसमें पारंपरिक परिधान में सजे युवाओं, ढोल-नगाड़ों, घोड़ों, बग्घियों एवं झांकिया शामिल हुई।