शाजापुर: दुपाडा रोड पर तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
लालघाटी थाना क्षेत्र के दुपाडा रोड पर आनंदम होटल के सामने एक तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना रात 7 से 8 बजे के बीच की है।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में देखा गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।