चतरा: पुलिस ने सलगा तथा चंदाबांध से दो अलग अलग एनडीपीएस एक्ट के फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chatra, Chatra | Jun 15, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग अलग एनडीपीएस एक्ट के फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त सलगा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ सुबोध यादव पिता(टहल यादव) तथा चंदाबंधा गांव निवासी चंदन कुमार दांगी उर्फ संदीप कुमार पिता(उमेश दांगी) शामिल है।यह जानकारी थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री ने दिया।