महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी फाटक के पास बोर करते समय मशीन के ऊपर से निकली 11000 हाई टेंशन लाइन से बोर का पाइप टच हो गया और काम कर रहे परसाहा निवासी तीन मजदूर कुलदीप, पिंटू और स्वर्ण तीनों झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।