श्योपुर। जिला जेल परिसर में बुधवार को दोपहर 03 बजे राग दरबारी के प्रसिद्ध लेखक एवं व्यंगकार श्रीलाल शुक्ल की 100वीं वर्षगंाठ एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी साथ ही भजन, गजल एवं कविताओं का पाठ किया गया।