बख्तियारपुर: रवाइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर घायल,प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर
बख्तियारपुर प्रखंड के रवाइच गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद किशोर पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे तत्काल बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां चिकित