कैम्पियरगंज तहसील भवन के जर्जर बरामदे को लेकर हो रही दिक्कतों के विरोध में दो दिन पूर्व अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम सिद्धार्थ पाठक ने निरीक्षण कर बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने नाजिर गौरव मिश्रा को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की।